logo

अहमदाबाद : मां की सेहत की जानकारी लेकर अस्पताल से निकले पीएम, राहुल गांधी ने कहा- मुश्किल घड़ी में साथ हूं

HEERA.jpg

दिल्लीः 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां हीराबा की सेहत अचानक खराब हो गई है। उन्हें मंगलवार रात को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि यह उनका रूटीन चेकअप है। अपनी मां से मिलने पीएम मोदी आज दोपहर अहमदाबाद पहुंचे हैं। मां की सेहत की जानकारी लेकर अस्पताल से वह निकल चुके हैं। वे करीब डेढ घंटे तक अस्पताल में रहे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के कुछ अन्य मंत्री भी थे। बता दें कि मंगलवार देर हीराबा बेन को रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। बुधवार दोपहर को डॉक्टरों की टीम ने बताया कि उनकी तबीयत अब स्थिर है। अपनी मां के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी उनसे मिलने गये थे। 


कांग्रेसी नेताओं ने दिखाया समर्थन 
इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हीराबा बेन के जल्द ठीक होने की कामना की है। राहुल ने कहा है कि एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्विट कर लिखा- मुश्किल घड़ी में PM मोदी के साथ। PM मोदी की माता जल्द स्वस्थ हों। नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर के हाटकेश्वर मंदिर में हीराबा के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई। रुद्राभिषेक भी किया गया। इसके अलावा वाराणसी में भी हीराबा के जल्द ठीक होने के लिए पूजा-अर्चना की गई। गौरतलब है कि 2016 में भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी। तब उन्हें गांधीनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आम आदमी की तरह अस्पताल के जनरल वार्ड में इलाज किया गया था। PM मोदी गुजरात चुनाव के मतदान के दौरान 4 दिसंबर को गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मिले थे। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।